दिए जलने दो
किसीकी आँखों की चमक को और बढ़ा दे
यदि दिवाली का एक भी दिया तो
दिया जलने दो
मिलने का एक और मौका दे दोस्तों को
पटाखों की ये घूंज तो
दिए जलने दो
घर में ख़ुशी की एक लहर भी ला दे
उजाले से भरा ये पावन पर्व तो
दिए जलने दो
रोशन हो आंगन इतना की रौशनी रोशन करे
किसी गरीब के झोपड़े को तो
दिए जलने दो
पर
घर पर दिवाली का एक दिया कम करके
यदि एक किसी गरीब के घर में जला सको तो
दिए जलने दो
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें