यह अवसर है जो आज
मिला |
इस अवसर का सम्मान
करो ||
पड़ जाए शिथिल न
प्रयास कहीं |
फिर गांडीव से टंकार
करो ||
जो प्रदान किये नए
लक्ष्य कई |
पंक्तिबद्ध इनको आज
करो ||
यह अवसर है जो आज
मिला |
इस अवसर का सम्मान
करो ||
नव लक्ष्य कहीं बाधा
न बने |
अश्वों को रथ से खोल
न दे ||
वायु गति धारित मनः
अश्व |
इस रथ को पथ से मोड़
न दे ||
यह अवसर है जो आज
मिला |
इस अवसर का सम्मान
करो ||
आह्वान करो इन
लक्ष्यों का |
एकिकृत इनको आज करो ||
प्रभु की अद्भुत इस
नई भेंट का |
नतमस्तक हो सम्मान
करो ||
यह अवसर है जो आज
मिला |
इस अवसर का सम्मान
करो ||
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें