सोमवार, 3 फ़रवरी 2014

पेंशन की फाइल

आज मिला एक काम
पेंशन की कुछ पुरानी फाइलें पलटने का
थे फटे हुए पन्ने जिसके
जिसके थे शब्द भी साफ़ नहीं
पन्ने वो वृद्ध सरीखे थे
मटमैले और कुछ पीले थे
आकुल थे वो मिट जाने को
मिट्टी में ही खो जाने को
एक डोर संजोए थी उनको
शायद यादों की डोरी थी
जो खुलती थी कुछ लेने को
वृद्धों को यौवन देने को

पर जब मैंने पन्ने खोले
उन पन्नो के सीनों पर 
निपुड हस्त से खींचे हुए
कुछ शब्द दिखे 
थे सालों पहले दफ्न हुए
पर आज गवाही देते हैं
निर्भयता और सरलता से 
उन बूढ़े पन्नो के, यौवन की   

ह्रदय को जो अकुलाते हैं
आँखों को नम कर जाते हैं   
मष्तिष्क में बारम्बार मेरे
फिर प्रश्न एक दोहराते हैं
हो सकेंगे पैदा क्या ये सुर
नवयुग के टंकित शब्दों से

मेरी पेंशन की फाइल भी
क्या मृत होगी ?
या होगा उसमे भी
स्याह रक्त 
कुछ जीवित लकीरे
और एक डोर
जो साँसों की तरह ही
यादों को संजोए रक्खेगी
और फिर एक दिन
एक ऑफिसर
पलटेगा उसके झूलते हुए पन्नो को            
और वृद्धों को
वात्सल्य भरा एक पृष्ठ देगा   

मृत धरा पर उस किसीने भाव जीवन में दिए
क्यों उसी जीवन के रस को हमने दूषित कर दिया

4 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

Sahi jaa rahe ho.......lage raho

Unknown ने कहा…

Sahi jaa rahe ho.......lage raho

rohan@radals ने कहा…

Waah bhai...hridaya sparshit avum marmit bhaav hai yeh..bahut sahi likh rahe ho bhai...

rohan@radals ने कहा…

Sunder ati sunder...