शनिवार, 26 अप्रैल 2014

नामकरण (RKGIT की यादें ......... part 3)

एक परंपरा थी नामों की | 
भट्टे के भी सन्नाटों में ||   
हर परिधि और डायमेंशन के | 
नामों ने जन्म लिया जिसमें ||

था चतुर अपभ्रंश, चौड़ाई से | 
गोलाई से गोलटू आया ||
पर सींक के बॉडी बनाने पे | 
सबने मोटा चूहा पाया ||
  
अनजाने ही, ऊंचाई ने
दिशाओं को भी जन्मा था || 
लम्बू और दुबे भाई में | 
जिनके जीवन का पलना था ||

हॉस्टल में मरीज़ बहुतेरे थे
अतः योगी, डॉक्टर मुह्बोले थे ||
मर्ज का पता नहीं, मरीज़ से जुडाव था ||  
उसकी हर एक चीख से, उनका बस लगाव था ||

डी बी डी नाम पड़ा कैसे | 
किस्से बहुत से आये हैं ||
शोर्ट में डॉन समझ लें | 
कविता की कुछ सीमाएं हैं ||

मिट्ठू, पि के डी, गुप्ता बकैत | 
बकैतों के संचालक थे ||
और बाकी सारे भसडी बस | 
इनके ही सब अनुपालक थे ||
इनके भी एक सरदार हुए |  
जो आमंत्रण पर आते थे  ||
"जी" कहते थे सब ही इनको | 
ये सबका ज्ञान बढ़ाते थे  ||

हॉस्टल के उस पखवाड़े में | 
बाबा तो एक उपाधि था ||
पर श्रेष्ठ हुआ मैनी सब में | 
"मैं मैनी " से विख्यात हुआ ||

दो गुरु जने, भट्टे ने थे |
पंखा ठाकुर कहलाते थे ||
दोनों जब भी टकराते थे |
सबके दिल थम से जाते थे || 

भट्टे की रज्जो जान को सब | 
बस मीठा पान खिलाते थे ||
चुन्नी बाबु अपने में खुश | 
चुंगी चुग खाना खाते थे ||

थे सिंह हुए पैदा घर में | 
विश्नोई से प्रख्यात हुए ||
पनकी, मैनपुरी, खुर्जा आदि | 
इस भट्टे में आबाद हुए ||

शिष्यों को एकत्रित करके |
गुरूजी तो ज्ञान बांटते थे ||
पर गाँधी को भी रटवा करके |
राइक्लासेज पास कराते थे ||

मक्खन और सैम थे मित्र बड़े |
भोपाल से दानु लाये थे ||
क्लास के बाहर, टीपू संग खड़े |
ये जमघट खूब लगाते थे ||

C B(भाई)Z(जी) भी बड़े निराले थे |
ये स्वयं के ही दीवाने थे ||
मार्केट पर इनका कब्ज़ा था |
टेक्नोलॉजी के सप्लायर थे ||

था पशुओं से भी मोह बड़ा |
घोड़ा और मुर्गी नाम पड़ा ||
कोई टार्ज़न था तो कोई अल्टर | 
कोई बुल्ला तो कोई अन्ना था ||

पर स्वास्थ्य को ले जो प्रबल हुआ |
अस्वस्थी एक ही जन्मा था ||

ठाकुर मस्ती पंखा लाला | शेरू असलम ठेका मामा ||
अन्यत्र अनेको नाम पड़े | अपमान हुए सम्मान बने ||
उल्लेख नहीं जिनका संभव | ऐसे असंख्य हैं नाम बड़े ||

व्यंग की सीमा में सय्यमवश | घिरा एक प्रयास है ||
हर्ष दिल में हो | “निर्मम” की यही बस आस है ||  



NOTE: Don't forget to give your comments ( टिप्पणी ) in the blog 

16 टिप्‍पणियां:

Samarth ने कहा…

It feels so nostalgic whenever I g through your writings...
Thanks for bringing this delightful moment to us
Way to go!!!

Samarth ने कहा…

You still have to include more names
😜😜😘

Unknown ने कहा…

Awsome bro... Great play with words ... And sincere effort... Keep going all the best...

Unknown ने कहा…

Pls register it for copy right... Else s

Unknown ने कहा…

Awesome buddy, keep it up.
........


..

rohan@radals ने कहा…

Bhai chungi samne hota to gale laga leta...sab ki Ek pal main yaad dila di..mano kal ki hee baat ho...aur first year wale hostel main sab thakur ki pant utaar rahe ho...aur wahee sare, Woh maidan wale hostel main, yogi ke room main baithe magnet lagwa rahe hai...aur naa Jane aise Jai yaadain, Ek hee jhatke main samit gayi

Unknown ने कहा…

waha yaar maja aa gaya.........gr8 work

Gaurav ने कहा…

Umda...bahut umda.
I love you Chungs!

Anavil Shukla ने कहा…

gajab yaar...seriously...aree naam yaad dilaa diye....superb efforts and way to go....keep going......and yes agree with DBD...copyright karvaa lo....:)

gaurav allahabadi ने कहा…

Bahut khoobsurat ke saath shabdo ka upyog karkebes Kavita ko chand chand laga diya....padhne ke baad aisaas hota hai ke kahin hum apne rkgit parivaar ko bhul to nahi gaye.......Chung's ...undaa...bahu undaa ....

Aaj tum naa hote to yeh blog or panne kabhi naa padhe jaate....



..

allahabadi ने कहा…

Great efforts .....thanks a lots. ..for memorable day which we enjoyed in rkgit parivaar....keep going on ...wish you all the best. ...shabd or bhi acche nikalenge ...emotion or hi gehraaye se layoge ....aaatma trupt ho jayege.....mallom padega kind hum ek platform pe aakar khade hai............Sagar ki maaa kaa

Rahul Srivastava ने कहा…

Gaurav bhai...such were those lovely days to remember, but tumhara jo ye awataar saamne aaya hai likhne wala...Adbhut hai..very nicely written..


Alok ने कहा…

Kaviraaj shandaar

बेनामी ने कहा…

DBD bhai blog is copyrighted in itself. you don't need to redo it....

samast RKGIT parivar ke bandhuon se anurodh hai ki kripya kar ke agli kavita main apna sahyog de.....

waiting for topics and inputs.....

बेनामी ने कहा…

those moments were awesome and i forgot my that name "gupta bakait"... thanks for reminding me.. may god bless you!!! and please share some more memories...

mere panne ने कहा…

अपनी कविता पढ़ के उतना मजा नहीं आया जितना सबके कमेंट्स पढने में आया है |
पूरी कोशिश करूँगा की RKGIT की यादें PART 4 भी लिखा सकूं